आजकल मोबाइल हर किसी की जरुरत बन गई है इसके बिना एक भी पल रहा नहीं जाता, लेकिन स्मार्टफोन के इस्तेमाल के साथ-साथ कई तरह की समस्या भी साथ आ जाती है। आज कल हर कोई अपनी पर्सनल फोटो,वीडियो,अपने बैंक डिटेल जैसे की पासवर्ड आदि अपने मोबाइल में सेव करके रखते है। ताकि जरूरत पड़ने पर वो उसका इस्तेमाल कर सके। पर क्या आप जानते है कि आपकी ये गलती हैकर के लिए दावत का काम करती है। पर आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है। कहते  हैं कि एक समझदार व्यक्ति किसी भी परेशानी से निपटने के लिए उसकी पहले से ही तैयारी कर लेता है। ऐसे ही आज हम आपको उन तैयारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन के डाटा से लेकर बैंकिंग और सोशल मीडिया की जानकारी को वायरस, हैकिंग और चोरी से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका फोन चोरी हो जाए या फिर हैक हो जाए तब ये तरीके आपके बहुत काम आएंगे। तो आइये जाने है



सिक्योरिटी फीचर यूज करे
दोस्तों अगर आप समार्ट फ़ोन यूज करते है तो अपने फोन में फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट या फिर पिन जैसी सिक्योरिटी फीचर का जरूर इस्तेमाल करें। इससे अगर आपका फोन कहीं गिर जाता है, या चोरी हो जाता है तो कोई भी आपके डाटा का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। क्योंकि कोई आपका मोबाइल अनलॉक नहीं कर पायेगा अगर वो उसे खोलने के लिए आपके फ़ोन को रिसेट करेगे तो आपका सभी डाटा जो आपने फ़ोन में सेव कर रखा था डिलीट हो जायेंगे। 

एंटी वायरस का इस्तेमाल करे  
अपने फोन को वायरस और हैकर्स से बचाने के लिए एंटी वायरस एक बहतरीन विकल्प है। एंटी वायरस आपके फोन को वायरस के साथ-साथ हैकर्स से भी बचाने का काम करते हैं। ये आपको ऐसे अप को डाऊनलोड करने से पहले वार्निग देती है जिससे आपको स्मार्ट फ़ोन के डाटा चोरी होने का डर रहता है। 

बैंक paytm लॉग आउट जरुर करे
हम से कई यूजर पासवर्ड डालने से बचने के लिए अपने ऑनलाइन बैंक अकाउंट और इ वोलेट एप को लॉग आउट नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो अब न करें। दरअसल एप को लॉग आउट न करने पर इसका कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपका फोन चोरी हो जाता या फिर किसी गलत हाथ में लग जाता है, तो आपके वॉलेट से कोई भी खरीदारी कर सकता है। और आपके बैंक अकांउट से पैसे भी ट्रान्सफर कर सकता है।

अपने मोबाइल के एप और सॉफ्टवेयर अपडेट जरुर करे
सभी कंपनियां स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर से लेकर ऐप्स तक के फीचर्स में लगातार बदलाव करते रहते हैं। इन बदलावों को यूजर्स की सुविधा के अलावा फोन को वायरस और हैकर्स से बचाने के लिए किया जाता है। इसलिए आप भी अपने फोन के ऐप्स को जब भी अपडेट करते हैं तो उसके फीचर्स में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में फोन के ऐप्स को अपडेट न करने के कारण आपके फोन में वायरस से लेकर हैकिंग तक का खतरा बढ़ जाता है।