आजकल हर किसी के
पास मोबाइल फोन होता है। क्योंकि मोबाइल फ़ोन आज हर किसी की जरूरत बन गया है इसके
बिना एक दिन भी ऐसा लगता है। जैसे की कई साल हो गए है। आजकल देश के अधिकतर
हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हो सकता है कि आप और आपका स्मार्टफोन बारिश की चपैट में आ जाएं। ऐसे में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आपका फोन गीला
हो गया हो या बारिश में भीग गया हो। तो
इन बातों को ध्यान
देना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही आपके फोन के खराब कर सकती है, और साथ-साथ किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
फोन को मशीन
से न सुखाएं
अगर दोस्तों आपका
फोन भीग गया है। तो सबसे पहले उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें नहीं तो आपके फ़ोन की मदर बोर्ड को
नुकशान पहुँच सकता है। ऐसे में फोन को भूल कर भी किसी मशीन जैसे ड्रायर से सुखाने की कोशिश न करें। ड्रायर की गर्म हवा से आपके फोन की बॉडी या डिस्प्ले को नुकसान हो सकता है। पहले अगर आपके मोबाइल की बैटरी रेमोबल
है तो उसे मोबाइल से निकल दे,फिर उसे कोटन की सहायता से पानी को साफ कर ले हल्की
सी धूप में सुखा ले।
दूसरे डिवाइस से
न करें कनेक्ट
मोबाइल गीला हो
जाने पर हमें सबसे बड़ी चिंता होती है। अपने डाटा की जो हमारे मोबाइल फ़ोन में होती
है। इसके लिए हम उसे लैपटॉप या
पीसी से कनेक्ट करने लगता हैं। ऐसे में यह आपके फोन और लैपटॉप दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। गीला फोन दूसरे डिवाइस को भी खराब कर सकता है। इसके अलावा फोन के सर्किट्स शॉर्ट भी हो सकते है। जिससे आपके फ़ोन का मदर बोर्ड ख़राब हो
सकती है।
किसी फंक्शन का
न करें इस्तेमाल
अगर आपका फोन भीग गया है तो उसे यूज ना करे सबसे पहले फोन को बंद कर दें। इस दौरान फोन को चेक करने के लिए किसी बटन का इस्तेमाल न करें। दरअसल गीले फोन में किसी भी फंक्शन से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। और गीले फ़ोन को चलाने से उसका डिस्प्ले धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है।
फोन के डिवाइस
का न करें
इस्तेमाल
अगर आपका फ़ोन
भीगने से बच गया और आपके मोबाइल का चार्जर या हेड फ़ोन भीग गया हो। तो उसे अपने फ़ोन
से कनेक्ट ना करे। ऐसे में अगर आप अपने फोन में गीले हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो फोन के अंदर नमी पहुंच जाती है,
जिससे फोन के शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
फोन को चार्ज
करने से पहले
चेक करें
अगर आपका फोन गीला या भीग गया था,
तो इसे ऑन करने से पहले या फिर चार्ज पर लगाने से पहले इस बात की जांच कर लें कि फोन का कोई भी हिस्सा गीला तो नहीं है। अगर फोन गीला रहा या फिर उसमें नमी लगी तो फोन के सर्किट्स शॉट हो सकते हैं तो आपका फोन खराब हो सकता है। इसके अलावा बिजली के झटके का भी खतरा हो सकता है।
इन सब बातो का ख्याल रखकर
आप भी अपने फ़ोन को ख़राब होने से बचा सकते है।
