दोस्तों हम सभी
जानते है कि वॉट्सऐप चलाने के लिए Andriod फ़ोन का होना बहुत जरुरी है। और आजकल
बाज़ार में बहुत से सस्ते Andriod स्मार्टफ़ोन उपलब्ध है। लेकिन फिर भी बहुत से लोगो के पास स्मार्टफ़ोन नहीं है या वो इसे खरीद
नहीं सकते। पर इसके लिए आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आपके पास
स्मार्टफ़ोन नहीं है पर आगर आपके पास JioPhone है तो आप भी वॉट्सऐप चला सकते है हां
दोस्तों ये बिलकुल सच है। रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन JioPhone और
JioPhone 2 में वॉट्सऐप सर्विस को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है।
JioPhone KaiOS ऑपेरटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऐसे में यह वॉट्सऐप का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है। यह पहली बार है जब वॉट्सऐप किसी नॉन-टच मोबाइल डिवाइस में रोलआउट किया जा रहा है। बहुत जल्द ही आप भी वॉट्सऐप का पूरा
आनंद ले पाएंगे वो भी JioPhone के जरिये।
तो आइये जानते
है की वॉट्सऐप क्या-क्या फीचर देने वाला है JioPhone में:-
वॉट्सऐप यूजर्स को JioPhone में वॉट्सऐप मैसेजिंग,
मल्टीमीडिया कंटेंट जैसे की फोटोज और वीडियोज को भेजना व सेंड आदि फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर्स इससे आसानी से वॉयस मैसेज रिकॉर्ड और सेंड कर सकेंगे हैं। JioPhone में इस ऐप को ऐपस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने वॉट्सऐप का रोलआउट करना शुरू कर दिया है। सभी JioPhone यूजर्स को 20 सितंबर
2018 तक इस ऐप का एक्सेस मिल जाएगा।
जानें कैसे करें
डाउनलोड:
Ø
इसके लिए सबसे पहले आपको JioStore में जाना होगा।
Ø
इसके बाद
WhatsApp सर्च करें। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Ø
ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
Ø
इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।
Ø
अब आप WhatsApp की सभी सर्विसेज का लाभ उठा पाएंगे।
दोस्तों आपको ये मेरा पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करके जरुर
बताये।
